ग्राम बनोरा में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा जयघोष से गूंज उठा गांव

नगरी/ सिहावा,बेलरगांव।नगरी ब्लाक के ग्राम बनोरा में भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा श्रद्धा आस्था और उत्साह के साथ धूमधाम से निकल गई रथ यात्रा के अवसर पर पूरा गांव भक्ति में वातावरण में रंग जगह जगह श्रद्धालुओं ने महाप्रभु भगवान जगन्नाथ,भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा के दर्शन कर स्वयं को धन्य और सौभाग्यशाली महसूस किया। भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा जगन्नाथ मंदिर से विधिवत पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुई। इसके बाद रथ गांव की प्रमुख गलियों एवं मुहल्ले का भ्रमण करता हुआ आगे बढ़ा। पूरे मार्ग में श्रद्धालु ने फूलों की वर्षा कर भगवान का स्वागत किया था जय जगन्नाथ के जयघोष से वातावरण भक्ति में हो।उठा श्रद्धालु कामना है कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल होकर उनके दर्शन करने से जीवन में सुख समृद्धि और मंगल का वास होता है । इसी आस्था के साथ लोगों ने महाप्रभु से अपने परिवार और प्रदेश की सुख समृद्धि शांति एवं खुशहाली की कामना की रथ यात्रा के दौरान गांव की विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए खीर पुड़ी और प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई आयोजन समिति गांव ग्राम वासियों ने पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ व्यवस्था संभाली जिससे शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से संपन्न हुई।

ग्राम बनोरा के समिति पदाधिकारी ग्राम समिति अध्यक्ष वं मंदिर समिति अध्यक्ष बंशीलाल पाण्डेय, ग्राम पटेल राजूराम मरकाम,, पंडा दिलेश निषाद,वरिष्ठ नागरिक मनोहर निषाद, बाबूलाल नेताम,जीवन दसपुरीया,धरम कश्यप, पत्तीराम कुंजाम, गोकुल कश्यप,दिलेश पटेल,अलख निषाद, साधुराम कश्यप, पुरूषोत्तम मरकाम, कल्याण मरकाम,सेवक निषाद, कमलेश,दयालु मरकाम, सत्यवान कश्यप , हेमराज निषाद,मोहन मरकाम सहित आसपास के ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित थे।