पाटन।
शासकीय चंदूलाल चंद्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन में विद्यार्थियों को एडमिशन के 3 महीने बाद भी *आईडी कार्ड* नहीं मिले हैं। इस समस्या को लेकर डेढ़ महीने पहले भी प्राचार्य को अवगत कराया गया था, लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं हुआ है।
विद्यार्थियों का कहना है कि महाविद्यालय में अनेक मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है, जिनमें शामिल हैं:
1. *आईडी कार्ड नहीं*: विद्यार्थियों की पहचान के लिए आवश्यक
2. *डस्टबिन नहीं*: कचरा प्रबंधन के लिए आवश्यक
3. *साइकिल स्टैंड असुविधा*: विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित पार्किंग
4. **कैंटीन नहीं* : विद्यार्थियों के लिए भोजन और पेय पदार्थों की सुविधा
5. **फ्री वाईफाई सुविधा नहीं* : विद्यार्थियों के लिए इंटरनेट सुविधा
6. **बालिका छात्रावास*बंद है* : छात्राओं के लिए आवास सुविधा
7. **प्रोजेक्टर सुविधा* *नहीं:* कक्षाओं में प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाई
8. *स्पोर्ट्स सुविधा नहीं*: विद्यार्थियों के लिए खेलकूद की सुविधा
9. **पर्याप्त टेबल नहीं* : विद्यार्थियों के लिए अध्ययन के लिए आवश्यक
10. *टीसी में प्रिंसिपल का साइन नहीं करना*: विद्यार्थियों के लिए आवश्यक दस्तावेज़ की समस्या
11. *पीने का पानी* : साफ पानी का अभाव
इन सुविधाओं के घोर अभाव से विद्यार्थियों की पढ़ाई और शैक्षणिक वातावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
*आईडी कार्ड* नहीं होने से कॉलेज परिसर में असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाता है जिसका पहचान करना मुश्किल हो रहा है, जिससे सुरक्षा संबंधित खतरे उत्पन्न हो रहे हैं।
विद्यार्थियों की मांग हैं कि सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए और महाविद्यालय में आवश्यक सुविधाएं प्रदान करें। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और उनकी पढ़ाई में सुधार होगा।







