सेलूद के 24 कुंडीय महायज्ञ द्वितीय दिवस के अतिथि डॉ रमन सिंग पूर्व मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और तृतीय दिवस में श्रीमति लक्ष्मी राजवाड़े केबिनेट मंत्री होंगे शामिल

सेलूद । ग्राम सेलूद में आयोजित 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, विराट महिला सम्मेलन और श्रीमद प्रज्ञा महापुराण कथा दिनांक 02 जनवरी 2025 से 5 जनवरी 2025 तक के आयोजन के द्वितीय दिवस दिनांक 03 जनवरी को डॉ रमन सिंग पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष और 4 जनवरी को विराट महिला सम्मेलन मेंश्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े शामिल होंगे।

अतिथियो ने महायज्ञ में आने की स्वीकृति प्रदान किया है l ग्राम सेलूद में सनातन पर्व के अवसर पर भव्य महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। जिसकी व्यापक तैयारी चल रही है।सेलूद ग्राम में पहली बार 24 कुण्डीय महायज्ञ होने जा रहा है जिसमे शामिल होने के लिए पूरे क्षेत्र की जनता के साथ साथ राजनेताओ का भी आगमन होने जा रहा है।

चारो दिवस में अलग अलग धार्मिक मूर्धन्य के साथ साथ दोनो ही पार्टी के वरिष्ठ नेतागन पहुंचने वाले है l द्वितीय दिवस के दिन से महायज्ञ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा l डॉ रमन सिंग और श्रीमति लक्ष्मी राजवाड़े को निमन्त्रण कार्ड हेतु डॉ दयाराम साहू पूर्व विधायक और खेमलाल साहू संयोजक गायत्री महायज्ञ आयोजन समिति सेलूद ने उनके निवास जाकर प्रेषित किया