नए साल के पहले ही दिन छीन गई कुर्रे परिवार की खुशियां, स्कूल जा रही महिला टीचर की सड़क दुर्घटना में मौत, दुर्ग पाटन मुख्य मार्ग पर इस गांव के पास हुई स्कूटी और कार में जबरदस्त भिड़ंत, देखिए घटना स्थल का दर्दनाक तश्वीरे


पाटन। नए साल के पहले ही दिन पाटन विकासखंड के ग्राम पंचायत पतोरा के आश्रित ग्राम देउर झाल में रहने वाले कुर्रे परिवार की खुशियां ही छीन ली गई।। यहां पर खिलेंदे कुर्रे की पत्नी अम्नेश्वरी कुर्रे अपने स्कूटी पर ग्राम पतोरा के स्कूल जा रही थी।  श्रीमती अंबेश्वरी कुर्रे पतोरा स्कूल में टीचर है। शीतकालीन सत्र की छुट्टी समाप्त होने के बाद में आज स्कूल जा रही थी तभी दुर्ग पाटन मुख्य मार्ग पर पतोरा नाला के पास तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि स्कूटी और कार की टक्कर इतनी तेज थी की मौके पर ही महिला टीचर की मौत हो गई । वहीं उसकी स्कूटी पूरी तरीका से टूट फुट हो गई।  जिस तरह से स्कूटी की एक-एक पार्ट्स बिखरे पड़े हैं उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार कितनी स्पीड में रही होगी। इस घटना से लोगों में आक्रोश भी है ।