श्री राम जी की शोभायात्रा के साथ सोनपुर में हिंदू सम्मेलन शुरू, दस गांव के ग्रामीणों के अलावा दूर दूर से सैकड़ों लोग हो रहे सम्मेलन में शामिल

पाटन। ग्राम सोनपुर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन रविवार को किया जा रहा है। श्री राम जी की शोभायात्रा के साथ हिंदू सम्मेलन की शुरुआत हुआ। इसके बाद मंचीय कार्यक्रम होगा। कलाकारों द्वारा भजन की प्रस्तुति दी जा रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच संतराम कुंभकार, अखिलेश  मिश्रा, भागवत सिन्हा सहित अन्य शामिल हो रहे है।