विद्यार्थी का समग्र विकास ही विद्यालय की पहचान होती है : बीईओ दीपक ठाकुर

पंडरिया।हायरसेकेण्डरी स्कूल घुटूरकुंडी में जोन स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमे सोमनापुर, किशुनगढ, कापादह, बघर्रा, दुल्लापुर, खैरडोंगरी, कोदवागोडान, सरईसेत सहित आठ संकूलो के प्राथमिक व मिडिल स्तर के सभी प्रधानपाठक शामिल हुए इस बैठक का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजा अर्चना से हुआ तत्पश्चात संकुल प्राचार्य रूपचंद जायसवाल व शैक्षणिक समन्वयक गेंदराम साहू के द्वारा बीईओ को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया फिर सभी शिक्षको से बीईओ ने वृहद रूप से चर्चा परिचर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश व सुझाव दिया उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को समयसीमा में पूर्ण करना हम सबकी जिम्मेदारी है साथ ही बैगलेस डे को भी सार्थक रूप से परिणामपरक बनाने पर जोर दिया लगभग तीन घंटे तक बैठक हुआ जिसमें सभी उपस्थित शिक्षक साथियों से भी अभिमत लिया गया श्री ठाकुर सर ने अंत में कहा कि मैं हर परिस्थिति में अपने सभी विद्यालय और शिक्षक साथियो के लिए खडे रहूंगा बशर्ते सभी अपना काम ईमानदारी से करें इस बैठक में वरिष्ठ प्राचार्य श्री राजपूत सर सहित सभी संकुल के शैक्षणिक समन्वयक भी शामिल रहे पूरे कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विनोद तिवारी ने किया