प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हनोदा के अस्पताल भवन का  निरीक्षण किया गया

संजय साहू अंडा। दुर्गग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के प्राथ स्वा केन्द्र-हनोदा में जीवनदीप समिति की साधारण सभा की बैठक अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग देवेन्द्र देशमुख के द्वारा आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम सभी सदस्यों द्वारा प्राथ.स्वा.केन्द्र-हनोदा को भ्रमण किया गया, एवं सुविधाओं से अवगत कराते हुए 06 बेड वार्ड अस्पताल परिसर व अस्पताल भवन का निरीक्षण किया गया। बैठक में संस्थागत प्रसव, ओ.पी.डी., आई.पी.डी. बढ़ाने के साथ ही समस्त स्टाफ को समयसीमा में उपस्थिति रहने एवं अस्पताल को 24×7 खुला रखने के निर्देशित किया गया। बैठक का अतिआवश्यक एजेन्डा सोलर पैनल एवं इनवर्टर हेतु केडा विभाग से चर्चा की गई। पीएचई विभाग से 01 नग बोर खनन, परिसरमें समतलीकरण पंचायत द्वारा, तथा योगा पटल का निर्माण जैसे अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई।

बैठक में श्री देवेन्द्र देशमुख अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग एवं क्षेत्रीय तहसीलदार दुर्ग, सहित खण्ड चिकित्सा अधिकारी, निकुम डॉ. देवेन्द्रकिशोर वेलचंदन, विकासखण्ड कार्यकम प्रबंधक राजेन्द्र वर्मा सरपंच तेजराम चंदेल, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका साहू, मितानिन श्रीमती अश्वनी साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सीमा शर्मा सहित अस्पताल के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।