पाटन। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि दिनांक 10.09.2025 को सीएचसी पाटन के वार्ड ब्वाय प्रवेश कुमार राउत ने पाटन के आर.एम.ओ. डॉक्टर राकेश लहरे द्वारा मृतिका श्रीमति प्रीति वर्मा पति होरी लाल वर्मा उम्र 35 वर्ष साकिन साकिन ग्राम पंदर वार्ड क्रमांक 16 थाना पाटन जिला दुर्ग (छ.ग.) के मृत्यु के संबंध में एक लिखित अस्पताली मेमो लाकर पेश करने पर थाना पाटन में मर्ग क्रं. 43/2025 की कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। मृतिका के शव का पीएम कराया गया, पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर साहब द्वारा मृत्यु का कारण asphyxia nature in homicide लेख करने से अज्ञात आरोपी के विरूध्द धारा सदर 103 बीएनएस का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला दुर्ग श्री विजय अग्रवाल के निर्देश पर एवं श्रीमान् अति. पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) जिला दुर्ग श्री अभिषेक झा तथा श्रीमान् पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय पाटन, जिला दुर्ग श्री अनुप लकड़ा के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी पाटन निरीक्षक श्री अनिल कुमार साहू के कुशल नेतृत्व में थाना स्टाफ की टीम द्वारा मृतिका के पति होरी लाल वर्मा पिता संतराम वर्मा उम्र 30 वर्ष साकिन ग्राम पंदर थाना पाटन जिला दुर्ग (छ.ग.) से घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर घटना कारित करते हुये बताया कि लगभग 07 वर्ष पूर्व ग्राम औंधी में जसगीत कार्यक्रम में प्रीति वर्मा से इसका जान पहचान हुआ बाद में आपस में फोन में बातचीत होने लगा, प्रीति वर्मा पूर्व में ग्राम करगा के शेष नारायण वर्मा के साथ शादी होकर गई थी जो पति शेषनारायण के साथ आये दिन झगडा होने से अलग होकर 04-05 साल से अपने 02 बच्चो के साथ अपने मायका ग्राम चंगोरी में अपने माता पिता के साथ रह रही थी, इसका शादी नहीं हुआ था, जिससे प्रीति को पसंद करने लगा, घर वालो की सहमती से लगभग 06 वर्ष पूर्व चूड़ी पहनाकर प्रीति को पत्नी बनाकर अपने घर ग्राम पंदर लाया, प्रीति का उसके पहले पति के तरफ से 01 बेटा सत्यम वर्मा उम्र 13 साल, एवं 01 बेटी केशर वर्मा उम्र 13 साल है, बेटा सत्यम वर्मा अपने नाना नानी के साथ ग्राम चंगोरी में रहता है, बेटी केशर वर्मा ग्राम पंदर में साथ में रहते थे इसके तरफ से प्रीति का कोई बच्चा नहीं है। प्रीति शादी होकर आने के बाद लगभग 02-03 माह ही इसके परिवार वालो के साथ रही, अलग रहेंगे बोलकर आये दिन झगडा करती थी तब ग्राम पंदर में ही रोड किनारे घर बनाकर प्रीति एवं बच्चे के साथ रहते थे। प्रीति वर्मा का स्वभाव अच्छा नहीं था इसलिए वह अपने पहले पति से छूटी थी, प्रीति शराब, गुटखा, तम्बाखू एवं गुड़ाखू का सेवन करती थी। जो शराब पीकर आये दिन इसके साथ मारपीट करती और फोन में किसी से बात करते रहती थी, जब इसे देखती थी तो तुरंत फोन काट देती थी, ये प्रीति के हरकतों से बहुत परेशान रहता था, जब से प्रीति को शादी करके लाया था तब से उससे मार खा रहा है, दिनांक 10.09.25 के दोपहर 03:30 बजे ये अपने घर के कमरे में सोया था, प्रीति शराब के नशे में कमरे में आई, दिन भर सोते रहता है बोलकर गाली गलौज की और इसके कॉलर को पकड़कर खीचकर बिस्तर से नीचे जमीन पर पटक दी, जिससे इसे गुस्सा आया तब ये भी प्रीति के साथ मारपीट किया जब इसका और प्रीति का झगडा हो रहा था उसी बीच शाम 04:00 बजे बेटी केशर स्कूल से वापस आ गई, उसके बाद वह ट्यूशन चली गई, बेटी केशर के ट्यूशन जाने के बाद प्रीति शराब के नशे में फिर झगडा करने लगी तब इसके द्वारा प्रीति को जमीन में गिराकर उसके गला को हाथ से दबा दिया थोड़ी देर बाद वह मर गई, प्रीति के मर जाने के बाद लाश को उठाकर उसी कमरे में रखे खाट में सुला दिया उसके बाद ये अपनी माँ के पास पुराने घर उसको बुलाने गया, पुलिस को एवं सभी रिश्तेदार को बताया कि प्रीति चक्कर खाकर गिर गई है, जिसे मैंने बिस्तर पर लेटाया हूँ, हिल डुल नहीं रही है। आरोपी का कृत्यु अपराध धारा सदर का पाये जाने से आरोपी होरी लाल वर्मा पिता संतराम वर्मा उम्र 30 वर्ष साकिन ग्राम पंदर थाना पाटन जिला दुर्ग (छ.ग.) को दिनांक 19.09.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में प्र.आर. 156 लोकेश लहरी का विशेष योगदान रहा।







