काम से वापस घर लौटे तो पति को घर पर पत्नी फांसी पर  लटका मिली, जामगांव आर थाना क्षेत्र का मामला

पाटन। : थाना जामगाँव आर क्षेत्र के ग्राम सुरपा में बीती रात एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ग्राम की महिला हेमीन पटेल पति पुलेश्वर पटेल ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के मुताबिक घटना रात करीब 11 बजे के आसपास की है। मृतका के पति पुलेश्वर पटेल डीएमसी के काम से बाहर गए हुए थे। जब वे देर रात काम से वापस लौटे तो उन्होंने पत्नी को फांसी के फंदे पर लटका देखा।

घटना की सूचना तुरंत जामगाँव आर पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।