राजिम मुख्यमालय में अष्ट धातु से बनेगा श्री कृष्ण की मूर्ति, यादव समाज मनाएगा वर्ष 2026 में शताब्दी वर्ष, अष्ट धातु संग्रहण के अभियान का पाटन राज प्रभारी बने यशवंत भोला यादव


पाटन। छग ठेठवार यादव समाज राजिम मुख्यालय का शताब्दी वर्ष 2026 में मनाया जायेगा। जिसकी तैयारी शुरू हो गई हैं । इस वर्ष को ऐतिहासिक बनाने के लिए राजिम मुख्यालय में अष्ट धातु से भगवान श्री कृष्ण की विशाल प्रतिमा बनाने का निर्णय लिया गया है। प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ यादव ठेठवार समाज राजिम महासभा के नेतृत्व में भगवान श्री कृष्ण जी की अष्टधातु मूर्ति का निर्माण किया जा रहा है। इसी कड़ी मे समाज के सभी राज मे राज प्रमुख की सहमति से अभियान प्रभारी की नियुक्ति किया जा रहा है। प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष व महासचिव के दिशा निर्देश व पाटन राज प्रमुख ईश्वर यादव के सहमति से पाटन राज के अभियान प्रभारी यशवंत भोला यादव जी को बनाया गया है।