अकवान चक्रवात के हुआ असर,क्षेत्र में सुबह से हुई बारिश….खेतों में पड़े धान के करपे भीगे,ठंड बढ़ने पर अलाव का सहारा

पंडरिया।बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात का असर क्षेत्र में दिखाई पड़ा।गुरुवार रात से ही मौसम में बदलाव आ गया।रात में बादल छाने लगे तथा हल्की बारिश हुई।वहीं शुक्रवार सुबह से ही नगर से सहित पूरे ब्लाक में बारिश शुरू हो गई।जो पूरे दिन होती रही।बरसात होने से जहां मौसम ठंडी हो गई।लोग ठिठुरन महसूस किए तथा अलाव के सहारा लेना पड़ा।इसका असर शासकीय कार्यालयों पर भी पड़ा।कार्यालय सुने रहे तथा लोग घरों से नहीं निकले।हालांकि प्रशासन द्वारा चक्रवात के कारण स्कूलों में अवकाश नहीं दिया गया था,लेकिन पूरे दिन बरसात होने के कारण स्कूलों में भी बच्चों की उपस्थिति कम रही।चक्रवात के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही।
धान,अरहर व सब्जी का फसल को नुकसान-शुक्रवार सुबह से बरसात होने का प्रभाव फसलों पर पड़ा।क्षेत्र में अभी धान कटाई का समय है,अधिकतर धान के फसल काटकर खेतों व खलिहानों में रखे हुए हैं। खेतों में धान का करपे रखे हुए हैं।बरसात होने के कारण धान के करपे पानी मे डूब गए।जिसके खराब होने की संभावना है,धान का फसल अंकुरित हो सकते हैं वहीं काले पड़ने की भी संभावना है।साथ ही अरहर में इन दिनों फूल लगे हुए हैं,जो बरसात में झड़ जाएंगे तथा बीमारियों से ग्रसित हो सकते हैं।इसी तरह क्षेत्र में लगे सब्जी-भाजी,टमाटर,भिंडी,गोभी आदि सब्जी को भी इस बरसात से नुकसान हुआ है।
“बरसात के कारण फसलों को नुकसान संभावित है।धान में पानी पड़ने से फसल काला पड़ सकता है। अरहर में लगे फूल झड़ सकते हैं।टमाटर सहित कुछ सब्जियों को भी नुकसान हो सकता है।”
तरुण दुबे,कृषि अधिकारी पंडरिया।