जिला साहू संघ दुर्ग द्वारा आयोजित 34वां युवक युवती परिचय सम्मेलन आगामी 9 नवंबर 2025 दिन रविवार को कचना गुरुवा देवालय गोंडवाना भवन सिविल लाइन उतई रोड दुर्ग में संपन्न होने जा रहा है जिसमें वैवाहिक परिचय का विमोचन एवं सामाजिक युवक की युवतियों का परिचय सम्मेलन आयोजित की गई है। वैवाहिक पत्रिका में बायोडाटा जमा करने का अंतिम तिथि 31/18/2025 तय किया गया था जिसे बढ़ाते हुए 05/11/2025तक किया गया है उक्त तिथि तक बायोडाट जमा कर सकते हैं।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री ताम्रध्वज साहू जी पूर्व गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन कार्यक्रम में अध्यक्षता करेंगे छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय डॉ नरेंद्र साहू जी विशिष्ट तिथि के रूप में माननीय श्रीजागेश्वर साहू जी पूर्व कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन माननीय श्रीमती रामशिला साहू जी पूर्व कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन माननीय श्री जितेंद्र साहू जी अध्यक्ष तेलगानी बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन माननीय श्री दीपक ताराचंद साहू जी पूर्व अध्यक्ष हस्तशिल्प विकास बोर्ड एवं माननीय श्री राजेंद्र साहू जी पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिला साहू संघ दुर्ग कार्यालय केलाबाड़ी में माननीय नंदलाल साहू जी अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारी की आवश्यक बैठक रखी गई जिसमें आयोजन के संबंध विस्तृत चर्चा कर विभिन्न पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी गई। जिला अध्यक्ष श्री नंदलाल साहू जी ने इस परिचय सम्मेलन में सामाजिक युवक युवतियों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है। उक्त बैठक में श्री नंदलाल साहू जी अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग,सलाहकार आदरणीय श्री भीखम साहू जी आदरणीय श्री लखन लाल साहू जी श्री कृष्णा प्रसाद साहू जी उपाध्यक्ष दिलीप साहू जी कोषाध्यक्ष यतीश साहू जी समन्वयक सुनील साहू जी छात्रावास अधीक्षक लाल सिंह जी शोभाराम जी अजय चौधरी जी देवेंद्र साहू जी रामखीलावन साहू जी प्रशांत कलिहारी जी सहित समस्त सामाजिक पदाधिकारी गण उपस्थित थे।







