पाटन। पाटन क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटना बढ़ रही है। अज्ञात चोरों द्वारा खेत में लगे बोरवेल्स तथा फेंसिंग तार को निशाना बनाया जा रहा है। पिछले दिनों दुर्ग पाटन मार्ग पर अरसनारा खार में जागेश्वर चंद्राकर के खेत से पंप में लगे तार को चोरी कर लिया गया है। पाटन थाना को सूचना दी गई है। इसी तरह नए साल में जनवरी माह से अब तक 6 किसानों के खेत में लगे बोर के केवल तार, कापर तार को चोर ले उसे है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लगातार ग्रामीण क्षेत्र में चोरी की घटना में इजाफा होने लगा है।

खेत में लगे मोटर पंप तथा उसके केबल तार की चोरी का निशाना बनाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जनवरी से लेकर अभी तक 7 किसान के खेत पर चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है। जिसमें ग्राम अरस नारा के दुर्गेश साहू, सुखदेव साहू, रघुवीर ठाकुर, आत्मा राम साहू, अनिल वर्मा, ठाकुर राम, जागेश्वर चंद्राकर सहित अन्य के खेत में लगे बोर के तार को चोरी कर लिया गया है।
बोर बंद होने से फसल को नुकसान
पीड़ित किसानों का कहना है कि वर्तमान में खेतों में गेहूं सहित अन्य दलहन तिलहन फसल भी ले रहे है। बोर बंद होने से खेतों में पानी सिंचाई नहीं कर पा रहे है।






