भिलाई । शासकीय महाविद्यालय निकुम की असिस्टेंट प्रोफेसर बुधवार की रात को चेन स्नेचिंग का शिकार हो गई। पीड़िता बुधवार की रात को खाना खाने के बाद बेटे के साथ घर के बाहर टहल रही थी। इसी दौरान हेलमेट लगाए हुए एक व्यक्ति वहां बाइक से पहुंचा और बाइक को कुछ दूर आगे खड़ा कर पैदल उसके पीछे आया और गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर नेवई पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी कर उसकी तलाश शुरू की है। बता दे की एक माह पहले भी सिविक सेंटर ने समान खरीदने गई रानितराई पाटन स्कूल के शिक्षिका विनवा साहू सिविक सेंटर में सामान खरीदने है थी। अर्जुन रथ के पास दो युवक बाइक में आए और गले का चैन खींचकर भाग गए। जिसके सूचना कोतवाली थाना में दर्ज कराई है। लेकिन इस मामले में पुलिस का हाथ अभी खाली है।

नेवई पुलिस ने बताया की मैत्री कुंज रिसाली निवासी अन्नपूर्णा यादव निकुम शासकीय महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर है। बुधवार की रात करीब नौ बजे आरोपित ने पीछे से आकर उसके गले से सोने की चेन को लूटकर बाइक लेकर फरार हो गया। हेलमेट लगाए होने के कारण पीड़िता, आरोपित का चेहरा नहीं देख सकी। वहीं कुछ दूर होने के कारण वह बाइक का नंबर भी नहीं देख सकी। आरोपित के भागने पर पीड़िता चिल्लाते हुए उसके पीछे भी दौड़ी, लेकिन आरोपित वहां से भाग निकला। चेन में एक सोने का लाकेट भी था। चेन छीनने के दौरान पीड़िता के गले पर खरोच का निशान भी पड़ गया है। लूटी गई चेन व लाकेट की कुल कीमत करीब 50 हजार रुपये आकी गई है।






