जनपद में सामान्य सभा की बैठक उठा खाद्य विभाग का मुद्दा, लेकिन जवाब नहीं मिला, बैठक में खाद्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचे, जनपद सदस्यों ने जताई नाराजगी…लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

बलराम यादव
पाटन। जनपद पंचायत पाटन की बैठक में खाद्य विभाग से संबंधित विभिन्न मुद्दा जनपद सदस्यों ने रखा। लेकिन उनके सवालों का जवाब देने खाद्य विभाग के कोई भी अधिकारी नहीं थे। बैठक में खाद्य विभाग के अधिकारी नहीं शामिल होने से इस विषय पर चर्चा ही नहीं हो पाया। जनपद सदस्यों ने इस तरह से खाद्य विभाग के लापरवाह अधिकारियों पर उचित कार्रवाई की मांग भी की है।

बता दे कि जनपद पंचायत की सामान्य सभा में सभी जनपद सदस्य अपनी अपनी क्षेत्र की समस्याओं से सदन को अवगत कराते है। पिछले दिनों हुई सामान्य सभा की बैठक में जनपद उत्तर पाटन क्षेत्र के जनपद सदस्य उत्तरा सोनवानी ने खाद्य विभाग से संबंधित विषय सदन में रखा। उन्होंने कहा कि खाद्य विभाग के कई हितग्राही राशन कार्ड बनवाने भटक रहे है। राशन कार्ड नहीं होने के कारण कई ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उसके अलावा राशन कार्ड का पी डी एफ भी अभी तक जनपद पंचायत में जमा नहीं किया गया है। श्री सोनवानी ने बताया कि जनपद सीईओ द्वारा पत्र लिखकर मांग किया जा चुका है। लेकिन अभी तक जमा नहीं गया। राशन कार्ड नहीं होने के कई गरीब लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा है।