पंडरिया।पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर की कांवड़ पदयात्रा पांचवे दिन आस्था, भक्ति और उत्साह के साथ जारी रही। सुबह करीब 9.30 बजे मोहतरा से निकली 600 से अधिक कांवड़ियों के साथ चल रही यात्रा करीब 11.30 बजे नगर पहुंची।जगह-जगह स्वागत व पूजा -अर्चना के चलते महज 2 किलोमीटर की यात्रा में दो घंटे से अधिक समय लगे। पांचवे दिन 151 किलोमीटर की यात्रा का करीब 70 प्रतिशत दूरी तय कर ली गई है।बारिश और वनांचल के दुर्गम रास्तों के बावजूद कावड़ियों का उत्साह और भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा लगातार बनी हुई है,कावड़िये उसी उत्साह से ही अपना यात्रा करते दिखे।पांचवे दिन मोहतरा से निकलने के पश्चात राईस मिल,एम्बिशन स्कूल तथा प्रकाश पेट्रोल पंप में कावड़ियों का पूजा अर्चना किया गया ।जिसके बाद नगर में गोलू ठाकुर के निवास के पास राजपूत क्षत्रिय समाज द्वारा कावड़ियों के ऊपर फूल बरसाते हुए स्वागत किया गया।

आगे बढ़ने पर ब्राम्हण समाज, एल्डरमेन यशपाल छाबड़ा की टीम द्वारा स्वागत किया गया।जिसके पश्चात सतनामी समाज,गुप्ता समाज द्वारा स्वागत किया गया।गांधी चौक में नगरपालिका अध्यक्ष, पार्षद ,कर्मचारी व अन्य लोगों द्वारा पूजा अर्चना कर स्वागत किया गया।यह क्रम लगातार आगे बढ़ते रहा।जैन समाज,सिक्ख jसमाज,व्यापारी संघ,कर्मचारी संघ सहित हरिनाला चौक,रौहा,परसवारा,दशरंग पुर सहित सभी गांवों में पूजा अर्चना किया गया।

यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष गूंजते रहे। जगह-जगह लोगों ने विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों का उत्साह बढ़ाया। स्वागत के दौरान नगर का माहौल भक्तिमय बना रहा।
पौधारोपण किया गया-विधायक भावना बोहरा ने कांवड़ यात्रा के दौरान मोहतरा में पौधारोपण किया।उन्होंने नीम का पौधा लगाकर पौधारोपण को पर्यावरण संरक्षण के लिए धर्म बताया।उन्होंने लोगों को पर्यावरण की सेवा का संदेश दिया।

100 से अधिक लोग हुए शामिल– क्षेत्र में पहुंचने के बाद कावड़िये की संख्या बढ़ते जा रही है।भावना बोहरा के नेतृत्व में अमरकंटक से निकली कांवड़ यात्रा के क्षेत्र में पहुंचने के बाद कावड़िये जुड़ते जा रहे हैं।सोमनापुर नया,रमतला,मोहतरा व पंडरिया में 100 से अधिक कावड़िये भोरमदेव तक यात्रा में शामिल हो गए।यह संख्या लगातार बढ़ती जाएगी।आगे यात्रा में पड़ने वाले गांवों में अनेक कावड़िये शामिल होते जाएंगे।
गले मे सांप धारण किया-विधायक भावना बोहरा का स्वागत एक सपेरिन द्वारा गले मे सांप लपेटकर किया गया।इस दौरान माहौल भक्तिमय हो गया।तथा नगर में हर-हर महादेव व बोल बम के नारे गूंजने लगा।






