हरिनाला में बाढ़ के चलते कवर्धा मार्ग तीसरे दिन भी बंद रहा।यात्री हो रहे परेशान।

पंडरिया-क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते नगर के हरिनाला में बाढ़ की स्थिति रही।जिसके कारण कवर्धा मार्ग तीसरे दिन शनिवार को भी बंद रहा।शुक्रवार शाम बरसात हरिनाला का बाढ़ कम हुआ था,तथा कुछ बड़े वाहन का आवागमन चालू हुआ था।किंतु शुक्रवार शाम व रात को बरसात होने के कारण नाले में पुनः बाढ़ आ गया।नाले में बहाव के बीच सड़क में बड़े गड्ढे होने के कारण लोग दुर्घटना ग्रस्त हो रहे है।शुक्रवार उक्त गड्ढे में कई वाहन पलटते हुए बचे हैं,वहीँ बाइक सवार कई लोग इन गड्ढों में गिरl

कर घायल हो गये।प्रशासन द्वारा नाले को पार कराने व राहगीरों के सहायता हेतु कोई व्यवस्था नहीं है।जिसका फायदा अन्य लोग उठा रहे हैं।नाले का बाढ़ लोगों के कमाई का जरिया बना हुआ है।बाइक पार करने के लिए 50 से 100 रुपये लिए जा रहे हैं।वहीं बड़ी वाहन को पार कराने के लिए 200 रुपये या अधिक लिया जाता है।पुल के ऊपर करीब2 फिट पानी होने की दशा में यह कार्य होता है।लोग जोखिम लेकर यह नाला पार कर रहे हैं।बाइक को लोग बांस में उठाकर पार कराते हैं।वहीं बड़ी वाहनों को पुल के किनारों में खड़े होकर पार कराते हैं।तीन दिन से लोग इसी प्रकार यह नाला पार कर रहे हैं।उक्त मार्ग से होकर नियमित रूप कवर्धा जाने व पंडरिया आने वाले लोग सहित कर्मचारी पीछेले तीन दिन से परेशान हो रहे हैं।जल्द ही पुल कर उन्नयन के लिए शासन-प्रशासन को पहल करनी चाहिए।

*नदी में भी रही भारी बाढ़*-शनिवार को नाले के साथ हाफ नदी में भी भारी बाढ़ रही।जिसके चलते अनेक गांवों का संपर्क पिछले तीन दिन से टूटा हुआ है।हाफ नदी के बाढ़ में अनेक गांवों के फसलों पर बुरा प्रभाव पड़ा है।नदी किनारे अनेक गांवों में सब्जी -भाजी सहित अनेक फसल लगाए जाते हैं।जो बाढ़ में डूब गए हैं।