सांकरा समिति में किसानों के लिए बनाए किसान कुटीर को बना दिया कार्यालय, किसान कहा बैठे, समिति पहुंचे कांग्रेस नेताओं से की शिकायत


पाटन।।आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेंटी पाटन के तत्वाधान में “धान खरीदी केन्द्र चलो। अभियान”के तहत सेवा सहकारी समिति सांकरा में कांग्रेसजन पहुंचे साथ किसानों को हो रहे टोकन सम्बन्धित परेशानी, बारदाने की समस्या, धान उठाव ना होने की समस्या,वजन 40.580 ग्राम से अधिक लेने शिकायत जैसे विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे किसान कांग्रेसजनों को अवगत कराया गया।
किसान कुटीर को कार्यलय बना दिया गया है किसान धुप मे बैठ रहे है जबकि कार्यलय पृथक भवन उपलब्ध है किसान कुटीर को किसानो के लिए सुरछित रखा जाए।
अन्नदाताओं के समस्याओं का समाधान नहीं होने की स्थिति में कांग्रेस द्वारा सड़क से ले कर सदन लड़ाई लड़ने का आश्वासन किसानों को दिया गया।।इस असवर पर संजय यदु जी (प्रभारी सांकरा सोसायटी )रामचरण बंधे,ओमप्रकाश चंद्राकर, विकास वर्मा, राजा साहू उपसरपंच, मोहन सिंगौर, खिलेशवर चक्रधारी पूर्व पार्षद अमलेशवर, लक्ष्मी सिंगौर, बसंत सिंगौर,गौतम यादव,सहित किसान साथी एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।