दुर्ग।उदय प्रसाद उदय शासकीय पॉलीटेक्निक दुर्ग में प्रवेश के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 16 जुलाई 2026 निर्धारित है। वर्तमान में संस्था में प्रवेश कार्य सम्पादित किया जा रहा है, वेबसाईट https://cgdte.admissions.nic.in पर विद्यार्थी अपना पंजीयन करा सकते हैं।

संस्थान में सिविल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, आईटी, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, धातुकर्म सहित विभिन्न शाखाओं में करीब 69 सीटें रिक्त हैं। पॉलीटेक्निक द्वारा विगत कई वर्षो से विद्यार्थियों को केम्पस साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार के अवसर प्रदान कराया जाता है। प्राचार्य पी.के. पाण्डेय ने बताया कि संस्थान में टाटा स्टील, जिंदल स्टील, एमआरएफ सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से 2.5 लाख से 4.5 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर विद्यार्थियों का चयन करती हैं। प्रवेश प्रक्रिया 22 जुलाई 2026 तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जाएगी।







