

कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू,अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष शालनी रिवेन्द्र यादव,जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़,जिला पंचायत कृषिसभापति योगिता चन्द्राकर, नगर अध्यक्ष डिकेंद्र हिरवानी,जनपद सदस्य राकेश हिरवानी, जनपद सदस्य डोमन भारती, दिवाकर गयाकवाड़, समाज अध्यक्ष गौतम मारकंडे, सरपंच गोवर्धन बारले सहित सामज के प्रमुख जन उपस्थित थे। मुख्य अतिथि के आसंदी से मंत्री श्री साहू ने गुरू घासीदास की जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने संबोधन में कहा कि गुरु घासीदास महान सन्त एवं समाजसुधारक बाबा गुरुघासीदास का जीवन छत्तीसगढ़ की धरती के लिए ही नहीं अपितु समूची मानव-जाति के लिए कल्याण का प्रेरक सन्देश देता है ,आगे कहा कि
सतनामी धर्म के प्रवर्तक छत्तीसगढ़ के यह महान पुरुष एक सिद्धपुरुष होने के साथ-साथ अपनी अलौकिक शक्तियों एवं महामानवीय गुणों के कारण श्रद्धा से पूजे जाते है ।इस अवसर पर ग्रामीण जन बड़ी संख्या में मौजूद थे।






