दुर्ग संभाग के नगरीय निकायों में एल्डरमैन की सूची जारी, पाटन में दामोदर चक्रधारी, प्रकाश बिजौरा और गंगा प्रसाद देवांगन बने एल्डरमैन

पाटन। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने दुर्ग संभाग के विभिन्न नगरीय निकायों के लिए एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) की नियुक्ति सूची जारी कर दी है। लंबे इंतजार के बाद जारी इस आदेश में नगर पंचायत पाटन के लिए दामोदर चक्रधारी, प्रकाश बिजौरा और गंगा प्रसाद देवांगन को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के तहत की गई है।

एल्डरमैन की नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। मनोनीत पार्षद नगर निकाय की बैठकों में भाग लेकर विकास कार्यों और विभिन्न समितियों में अपनी भूमिका निभाएंगे। प्रदेश के विभिन्न नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के लिए भी इसी आदेश के तहत एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं।

देखिए पूरी सूची: