पाटन नगर पंचायत में अध्यक्ष पद चुनाव लड़ने बढ़ने लगी है दावेदारों की सूची…भाजपा कांग्रेस के इन नेताओं ने भी की दावेदारी

बलराम यादव


पाटन। नगर पंचायत चुनाव के लिए अब आरक्षण होने के बाद अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों की सूची बढ़ती जा रही है। सीजी मितान ने पहले ही भाजपा एवं कांग्रेस से दावेदारों की सूची प्रसारित कर दिया है वही सांसद विजय बघेल के करीबी माने जाने वाले बाबा वर्मा भी अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करने की मंशा जताई है। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी मौका देती है तो वह जरूर चुनाव लड़ेंगे।


सत्ताधारी दल भाजपा के प्रमुख दावेदार के रूप में अभी पाटन नगर में पिछले कार्यकाल में नेता प्रतिपक्ष रहे एवं भाजपा के दिग्गज नेता योगेश निक्की भाले , भाजपा के वरिष्ठ नेता होरी लाल देवांगन और नगर पंचायत पाटन के पूर्व अध्यक्ष उपासना चंद्राकर , विजय बघेल के कट्टर समर्थक बाबा वर्मा , भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष श्रीमती निशा सोनी दावेदारी कर रहे हैं।

वही नगर पंचायत पाटन में पिछली बार सत्ता में रहे कांग्रेस की तरफ से प्रमुख दावेदार के रूप में श्रीकांत देवांगन, वार्ड 13 के निवर्तमान पार्षद निलेश वर्मा और पुरुषोत्तम कश्यप नजर आ रहे हैं । अभी वर्तमान में अब देखना पड़ेगा कि भाजपा और कांग्रेस किस पर दांव लगाती है।