पाटन: पीएम आवास सर्वे 2.0 की सूची का ग्राम सभा में वाचन, झीट में  पवन ठाकुर बने सभा अध्यक्ष

पाटन। ग्राम पंचायत झीट में पीएम आवास सर्वे 2.0 के तहत ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में सर्वे सूची का सार्वजनिक वाचन कर ग्रामीणों को जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों से संबंधित सुझाव एवं आपत्तियां भी आमंत्रित की गईं।

ग्राम सभा के दौरान अध्यक्ष पद के चयन की प्रक्रिया नोडल अधिकारी की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस अवसर पर पूर्व जनपद सदस्य तुलसी अंशु रजक ने ग्राम सभा अध्यक्ष के चयन की घोषणा की, जिसमें सर्वसम्मति से पवन ठाकुर को ग्राम सभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम में सरपंच राजू साहू, उपसरपंच बिट्टू पटेल, पंचायत सचिव यशवंत आडिल, पूर्व उपसरपंच विष्णु सिन्हा, ग्राम प्रमुख केशव सिन्हा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्राम सभा में पीएम आवास सर्वे 2.0 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों का नाम सूची में शामिल करने की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। उपस्थित ग्रामीणों ने पारदर्शी तरीके से सर्वे सूची के वाचन और ग्राम सभा के आयोजन की सराहना की।