पाटन।ग्राम खम्हरिया में लोधी समाज द्वारा वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी की जयंती हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक सहित जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने कहा कि वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी का साहस, स्वाभिमान, त्याग और राष्ट्रभक्ति हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध अदम्य साहस के साथ संघर्ष कर मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनका जीवन हमें देशप्रेम, साहस और समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।

श्रीमती नायक ने कहा कि वीरांगना रानी अवंतीबाई जैसी महान विभूतियों की जयंती मनाने का उद्देश्य उनके गौरवशाली इतिहास और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। समाज को शिक्षा, संस्कार और एकता के साथ आगे बढ़ते हुए अपनी गौरवशाली परंपराओं को सहेजना चाहिए।

कार्यक्रम में लोधी समाज के प्रदेश महामंत्री घनश्याम कौशिक, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, ग्राम सरपंच सोनिया यदु, उपसरपंच मनोज देशलहरे, समाज अध्यक्ष धर्मेंद्र कौशिक एवं सचिव सुरेंद्र सिंगौर सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राजा (कुरहा) द्वारिका सिंगौर, बल्ला सिंगौर, प्रकाश सिंगौर, ओंकार कौशिक, मुकेश सिंगौर, खिलेश सिंगौर, नरेंद्र विश्वकर्मा, गुमान सिंगौर सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।






