उप तहसील की स्थापना भावना दीदी की दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक :- तुषार चन्द्रवशी

पंडरिया-नगर पंचायत पांडातराई की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी
उप तहसील की स्थापना हेतु मिली स्वीकृति।नगर पंचायत पांडातराई में राजस्व कार्यों के संपादन हेतु मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा द्वारा नवीन उप तहसील स्थापना की स्वीकृति प्रदान करने के लिए क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है।
तुषार चन्द्रवंशी ने बताया कि यह न केवल एक प्रशासनिक उपलब्धि है, बल्कि हमारे सामाजिक और आर्थिक विकास की दिशा में एक सशक्त कदम है। इस उप तहसील की स्थापना से एक सुव्यवस्थित और स्थानीय प्रशासनिक इकाई के माध्यम से जन शिकायतों और आवश्यकताओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित होगा।साथ ही सभी सेवाएँ उनके घर व ग्राम के नजदीक उपलब्ध होंगी।जिससे न केवल समय एवं संसाधनों की बचत भी होगी।उन्होंने बताया कि पंडरिया विधानसभा की उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा के दृढ़ इच्छाशक्ति से पंडरिया विधानसभा का हर एक गांव संवर रहा है।विगत कार्यकाल में पंडरिया उपेक्षा का शिकार हुआ था। परन्तु आज विधायक भावना बोहरा के अथक मेहनत से पंडरिया का नगर एवं गांव तेजी से विकास पथ पर आ गया है।पांडातराई नगर पंचायत को उप तहसील की सौगात से आस पास के दर्जनों गांवों में निवासरत किसानो को बेहतर और सुलभ सुविधा मिलेगी।इस सौगात के लिए उत्कृष्ट विधायक भावना का जनपद पंचायत पंडरिया क्षेत्र क्रमांक 22 की जनता की ओर से कोटि कोटि आभार व्यक्त किया है।