पीड़िता के घर के सामने तेज हॉर्न बजाते हुए चाकू लेकर डरा धमका रहा था, पाटन पुलिस ने कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया, आरोपित की जेल भेजा


पाटन। आवेदक देवकुमार सिंगौर पिता संतराम सिंगौर उम्र 38 वर्ष ग्राम रुही, थाना पाटन, जिला दुर्ग (छ.ग) का निवासी है। कल दिनांक 28/09/2025 पाटन पुलिस अधिकारी के जांच में जाने के बाद रात्रि लगभग 9 बजे गांव ने ही रहने वाले सतीश सिंगोंर पिता द्वारिका सिंगोंर आवेदक के घर के सामने गाडी खड़ा करके लाल आँख दिखाते हुए फुल हार्न बजाते हुए गाड़ी का एरकीलेटर को भी बहुत बजा रहा था और कमर में चाकू रखकर डरा धमका रहा था। आवेदक ने बताया कि ऐसा मेरे साथ एक दो रोज में करते रहता है। पूर्व मेरे साथ एवं गांववालों के साथ कई गंभीर घटानाओं को अन्जाम दे चुका है। इसी बीच गांव किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक महिला के साथ मेरा फोटो गलत तरीके से एडिट कर एवं मेरे पड़ोसी और एक महिला का फोटो को गलत तरीके से एडिट कर गांव के कई स्थानों में चिपका दिया गया था। आवेदक ने बताया कि वे सतीश सिंगोंर से काफी मानसिक रूप से प्रताडीत है। बीते रात की घटना को गांव के अन्य लोगों ने भी देखा। उन्होंने थाना प्रभारी पाटन को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग किया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पाटन पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सतीश को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।