देवरी द में बह रही राम नाम की मानस गंगा , गूंजे जय श्री राम के जयगारे

निकुम/ बाल विकास नवयुवक मंडल एवं समस्त ग्रामवासी देवरी द के तत्वाधान में दो दिवसीय संगीतमय मानस गान का शुभारभ हुआ, जिसमें जनपद सदस्य नेम बाई चुम्मन साहू, सरपंच दीपिका बीसे ठाकुर सहित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर आयोजन का श्री गणेश किया,जिसमें छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध मानस मंडली की प्रस्तुति हो रही है , जिसमें सुर श्रृंगार मानस परिवार गातापार गाता की प्रस्तुति हुई, इस अवसर पर जनपद सदस्य नेम बाई साहू सम्बोधित करते हुए कहा राम कथा सुनकर जीवन में जीव आत्म सात करे , उन्होंने कहा कि माताएं बच्चों को संस्कारवान बनाये। घर में राम को अवतरित करना हो तो माताओं को कौशल्या बनना पड़ेगा,प्रदेश में रामराज्य की परिकल्पना को साकार करने रामायण में बताए मार्ग को अपने जीवन में आत्मसात करने का लोगों से आह्वान किया। इस अवसर पर सुमधुर स्वर में उपसरपंच खेलन दास साहू ने रामायण की महत्ता बताई, इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि और मानस प्रेमी श्रद्धालु उपस्थित रहे गौर हो कि 1फरवरी रविवार को जय मां शीतला परिवार आरंग भोथली, राम चरित मानस परिवार खलना उड़ीसा, जय परमेश्वरी बालिका मानस मंदिर कोटेरा, सर्व मंगला मानस परिवार धर्मनगर कबीरधाम, चंचल मानस परिवार टोटोनार(बलौदा बाजार), राम नाम के दीप मानस परिवार चिददो(डोंगरगढ़), हे मां शारदे संपूर्ण बालिका मानस परिवार रंजीतपुर (कबीरधाम) सात मंडलियों की संगीतमय मनमोहक प्रस्तुति होगी जिसमें अमोली साहू, घनश्याम गुप्ता, कृत कुमार साहू रहे, वही मंच संचालन माधव राम निषाद शिक्षक (खलारी )कर रहे हैं