छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत में विजय बघेल के मार्गदर्शन में बने घोषणा पत्र की अहम भूमिका – प्रमोद जैन


पाटन।भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद जैन ने कहा कि दुर्ग सांसद और पाटन विधानसभा उम्मीदवार विजय बघेल के नेतृत्व में निर्मित घोषणा पत्र छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा की जीत की मुख्य वजह बनी है।
उन्होंने कहा कि दुर्ग सांसद विजय बघेल भले ही चुनाव हार गए लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती सहर्ष स्वीकार कर मुख्यमंत्री को अपने ही विधानसभा में घेर कर रख दिया।