नगरी/ सिहावा,बेलरगांव।भाजपा मंडल बेलरगांव के ग्राम भुरर्सीडोगरी बूथ क्रमांक 206,207 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक व भारत के प्रथम वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्रद्धेय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का बलिदान दिवस मनाया। जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष हुमिंत लिमजा ने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने जम्मू-कश्मीर को भारत का पूर्ण और विभिन्न अंग बनाने के संकल्प के साथ संसद में अपने भाषण में उन्होंने धारा 370 को समाप्त करने की जोरदार वकालत की थी उनके संकल्प को साकार करते हुए आज केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने कश्मीर से 370 धारा को समाप्त कर दिया है। जिसमें मुख्य रूप मंडल महामंत्री दीपक साहू, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मौर्यध्वज सेन, पिछड़ा वर्ग मौर्चा मंडल अध्यक्ष महेन्द्र साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लिलेश प्रजापति, बूथ अध्यक्ष प्रेमलाल निषाद, बूथ अध्यक्ष बीटेश गंजीर , सोहनलाल कश्यप,डा.खिलेश साहू, मेहताब सिंह, श्याम कश्यप,सुरज मरकाम, हृदय यादव, महेन्द्र निषाद,बिदेश मरकाम,तिरथ निषाद,रंजन मरकाम, आनंद सहारे सहित कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।







