ग्राम चिंगरी में धूमधाम से मनाया मातर उत्सव  ,मातर उत्सव में अखाड़े का शानदार प्रदर्शन



संजय साहू/ अंडा  दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिंगरी जिला दुर्ग में मातर उत्सव धूमधाम से मनाया गया। भागवत यदु ने बताया कि मातर के दिन सुबह 10:00 बजे गांव के हर गली में गाड़ा बाजा के साथ नाचते गाते गौठान में जाकर गौ माता की पूजा अर्चना करके मातर उत्सव मनाया गया। मातर उत्सव में श्रवण धीवर व यशवंत धीवर  ने अखाड़ा, मड़ई का प्रदर्शन भी किया। यहां मातर उत्सव देखने आस पास के लोग बड़ी संख्या में
आते हैं। यहां सब लोगों ने एक साथ मिलकर मातर उत्सव का आनंद उठाया। कुम्हड़ा, तुमा
की खिचड़ी बनाकर महाप्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर चिंगरी, अछोटी, भरदा, कोनारी क्षेत्र के जनपद सदस्य बेला यादव, ग्राम पंचायत चिंगरी के सरपंच पुष्पा वाघमारे एव समस्त ठेठवार व यादव परिवार लक्ष्मण यादव,चेतन यादव, बंशीलाल यदु, गजानंद यदु, संतोष यदु, जहरीत यदु, रोहित यादव,
चैतराम, रामकुमार, ओमप्रकाश, संतोष , मयाराम यदु, दयाराम, अरुण, देवेन्द्र यदु, लोरीक यदु,  पीयूष यदु
सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।
     इस अवसर पर क्षेत्र के जनपद सदस्य बेला यादव ने कहा कि सभी ग्रामवासियों को दीपावली भाई दूज, मातर उत्सव का हार्दिक बंधाई व शुभकामनायें दी। और कहा कि ऐसी हर साल शांत पूर्वक हर त्यौहार को मनाना चाहिए ताकि गांव का नाम रोशन होगा।

     इस अवसर पर गावं के सरपंच पुष्पा वाघमारे ने कहा कि हमारे चिंगरी गांव में मातर उत्सव को बहुत ही शांति पूर्वक मनाया गया। सभी यदु व यादव परिवार व समस्त ग्रामवासी चिंगरी को बंधाई व शुभकामनायें दी।