खेलो इंडिया छत्तीसगढ़ अंडर-17 गर्ल्स फुटबॉल लीग चैंपियनशिप में एमजीएम एंबुश क्लब भिलाई एवं जेआरसी एफसी रायपुर के बीच रहा मुकाबला

दुर्ग । ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन, खेलो इंडिया, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और छत्तीसगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में पंत स्टेडियम भिलाई में खेले जा रहे खेलो इंडिया छत्तीसगढ़ अंडर-17 गर्ल्स फुटबॉल लीग चैंपियनशिप के अंतर्गत गुरुवार को एक मैच खेला गया जो कि एमजीएम एंबुश क्लब भिलाई एवं जेआरसी एफसी रायपुर के बीच खेला गया जिसमें एमजीएम एंबुश क्लब ने 6 – 0 से जीत दर्ज किया।एमजीएम एंबुश क्लब की ओर से ऋतिका वर्मा, हर्षिता साहू, देविका बंछोर, श्रद्धा गुप्ता, माही गुप्ता सभी ने एक-एक गोल जेआरसी एफसी की उर्वशी यदु ने अपने ही गोल में एक गोल कर दिया।