पाटन।
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज दुर्ग राज का बैठक ग्राम बटग में सम्पन्न हुआ ।कुर्मी मंगल भवन में सर्व प्रथम महापुरुषों के तेलचित्र पर दुर्ग राज के राज प्रधान ईश्वरी वर्मा,पूर्व राज प्रधान अरुण वर्मा,दुलारी वर्मा पाटन जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक सरपंच गेंदू वर्मा पदाधिकारीगण ग्राम के स्वजातीय पुरुष एवम महिला द्वारा दीप प्रज्वलन एवम माल्यार्पण कार्यक्रम की शुरुवात किया गया तत्पश्चात दुर्ग राज के दिवंगत स्वजातीय गण को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।उसके बाद नरेंद्र वर्मा के संचालन में राजप्रधान सहित समस्त पदाधिकारी ग्राम के वरिष्ठ जन का सम्मान किया किया गया ।ग्राम बतंग के जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक सरपंच गेंदू वर्मा उपसरपंच माहेश्वरी वर्मा सहित पांच का भी सम्मान किया गया ग्राम के महेश बघेल की कुर्मी भवन के अहाता निर्माण के लिए पांच लाख देने पर सम्मान किया गया। उसके बाद कार्यक्रम का संचालन खिलेश वर्मा ने किया और संबोधन के लिए सर्वप्रथम राजमंत्री रमाशंकर वर्मा ने छात्रवृत्ति के बारे में विस्तार से जानकारी दिया उसके बाद अरुण वर्मा ने कहा कि जो भी निर्णय पास होता है था अधिवेशन में आप लोगो के द्वारा ही पारित होता है।दुलारी वर्मा ने कहा की छात्र वृत्ति को और अधिक संख्या मो में लोगो को जोड़कर बढ़ाने की आवश्कता है अपने कार्यकाल में जो विभिन्न ग्रामों में निर्माण कार्य की जानकारी दी।राज प्रधान ईश्वरी वर्मा ने निर्विरोध निर्वाचित हुआ के लिए सभी का आभार जताया। केंद की विधान एवम आचार संहिता में जो संशोधन किया गया बताया कि खंड 2 की धारा 58 केंद्र एवम दसों राज का चुनाव एक साथ खंड 2 धारा 41 प्री वेडिंग शूटिंग को बंद खंड 1के धारा 65 अनिवार्य चंदा 20के स्थान पर अलग अलग वर्ग के लिए निर्धारित किया गया है। उसके बाद महेंद्र वर्मा के संचालन में प्रकरण बैठक की शुरुवात किया गया सर्वप्रथम वादी एवम प्रतिवादी का नाम पुकारा गया सात प्रकरण में दो लोग नही आए बाकी का शांतिपूर्ण निराकरण किया गया।कार्यक्रम में राज प्रधान ईश्वरी वर्मा,पूर्व राज प्रधान अरुण वर्मा,दुलारी वर्मा जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक सरपंच गेंदु वर्मा उप सरपंच महेश्वरी वर्मा राज मंत्री रमा शंकर वर्मा उप राजमंत्री प्रेम लाल वर्मा सचिव महेंद्र वर्मा सह सचिव एवम मीडिया प्रभारी खिलेश वर्मा सांस्कृतिक सचिव नरेंद्र वर्मा,वेदप्रकाश वर्मा,सुरेश वर्मा,किरण वर्मा ,माधुरी वर्मा,देवेंद्र वर्मा,हरी चंद वर्मा,जनार्दन वर्मा,समाज सेवक सुदर्शन वर्मा,ग्राम में महेश बघेल ,महेश वर्मा, ममता वर्मा,एवम ग्राम के समस्त स्वजातीय उपस्थित रहे आभार प्रदर्शन नरेंद्र वर्मा ने किया।समाज गंगा की जय ।







