अंडा। फोटो। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस छत्तीसगढ़ जिला दुर्ग की बैठक चंदखुरी मे आयोजित किया गया। बैठक का शुभारंभ भगवान श्रीगणेश की पूजा अर्चना से किया गया। कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष बेनूराम साहू के अध्यक्षता मे संपन्न हुआ। जितेन्द्र यादव ने स्वागत भाषण दिया। नोहरसिंह गजेन्द्र द्वारा बैठक मे चर्चा के विषयो पर प्रकाश डाला गया। तत्पश्चात बैठक मे उपस्थित सभी लोगों ने अपने विचार रखे। विषय वस्तु के अतिरिक्त वक्ताओं द्वारा युवाओं के लिए रोजगार, कृषि उपज के मूल्य निर्धारण कृषको द्वारा किया जाने, मनरेगा, बिजली की बढी दर के कारण किसानों एवं उपभोक्ताओं को आ रही परेशानियों, भ्रष्टाचार और शराब बंदी, शिक्षा का महत्व व शिक्षा के स्तर मे आ रहे गिरावट जैसी बातों पर प्रत्येक व्यक्ति को चिन्तन करते हुए संगठन के माध्यम से सरकार के समक्ष बातो को पूरजोर तरीके से रखने का पेशकश किया गया। अध्यक्ष के आसंदी से बेनूराम साहू ने कहा कि आप सभी के सहयोग से सभी समस्याओ के निराकरण हो सके ऐसा प्रयास संगठन के माध्यम से अपने जनप्रतिनिधियो और अधिकारियो तक और उनके माध्य्म से सक्षम लोगों तक पहुचाने का प्रयास करने का आश्वासन दिया।संगठन का विस्तार करते हुए जितेन्द्र यादव को दुर्ग ग्रामीण का अध्यक्ष, राजू निर्मलकर को महामंत्री, एवं राकेश गायकवाड़, सोयेल खान और पुष्पकांत चंद्राकर को सचिव नियुक्त किया गया। उसीप्रकार रायपुर जिला के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लिए रंगुलाल धींवर को अध्यक्ष एवं महेन्द्र कुमार साहू को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक मे निकहत खान प्रदेश सचिव, भरत दास मानिकपुरी प्रवक्ता, भुवन साहू, अशोक देवांगन, भरत चंद्राकर,खिलावन यादव, राजेश निर्मलकर, राम भरोसा ठेठवार सहित अनेको गणमान्य लोगो की गरिममयी उपस्थिति रही।जितेन्द्र यादव द्वारा संचालन एवं राजू निर्मलकर द्वारा आभार व्यक्त किया गया।







