रानीतराई । रानीतराई में पूर्व माध्यमिक शाला में शाला विकास समिति की बैठक रखी गई, इसमें शाला से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई, शिक्षकों की कमी की बात आई एवं एक ही शिक्षक है और शिक्षक को संकुल समन्वयक का प्रभार होने के कारण स्कूल की पढ़ाई नहीं हो रही है। जिसमें उच्च अधिकारियों को अवगत कराने की बात कही गई, और शिक्षक की व्यवस्था ना होने पर आगे उग्र आंदोलन की चर्चा की गई। साथ ही आज सभी सदस्यों के द्वारा मध्यान भोजन की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। जिसमें सभी बच्चों से बातचीत किया गया और गुणवत्ता देखी गई। सभी लोग इससे संतुष्ट हुए और बच्चों ने भी संतुष्टि जाहिर की। सरपंच निर्मल जैन शाला विकास समिति के अध्यक्ष प्रिया चक्रधारी, गायत्री यादव, शांतलता यादव, कल्पना टंडन ममता पारधी एवम शाला के प्रधान पाठक पी आर साहू उपस्थित थे।