भाजपा कार्य विस्तार योजना पाटन अंतर्गत खर्रा में बैठक हुआ सम्पन्न

पाटन । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं जिला संगठन से प्राप्त दिशा निर्देश अनुसार कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी कार्य विस्तार योजना अंतर्गत ” मेरा बूथ सबसे मजबूत ” को साकार करने मध्य मण्डल पाटन के शक्ति केंद्र दरबार मोखली के ग्राम खर्रा/ बरबसपुर बूथ क्रमांक 191 का बैठक आहूत किया गया। जिसमें प्रभारी एवं विस्तारक राजा पाठक सांसद प्रतिनिधि पाटन द्वारा जानकारी दिया गया कि भारतीय जनता पार्टी जिस अभियान के तहत अन्य राज्यों में संगठन के बदौलत सरकार बनायी है। उसी संगठन के कार्य को हम सबको अमलीजामा पहनाना है। संगठन में वो शक्ति है, जिसके तहत पहाड़ जैसे कार्य को भी आसानी से लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है। हम सब एक है और एकता का परिचय देते हुए 2023 मिशन को लेकर पार्टी द्वारा जो निर्देश हमे मिला है, उसका पालन हम सबको करना है। हरिशंकर साहू महामंत्री मध्य मण्डल पाटन ने कहा कि हमे अपने दायित्वों का निर्वहन सबको साथ लेकर करना है । “सबका साथ सबका विकास” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारा को क्रियान्वित करने घर घर जाकर मतदाताओं से सम्पर्क कर केंद्र सरकार की योजना को बताना है। भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता मातृशक्ति महिलाएं, ऊर्जावान युवा साथी एवम मार्गदर्शक के रूप में वरिष्ठजनों की पूरी टीम अपने अपने बूथ में सतत जनता से जुड़कर काम करते रहें, तो निश्चित ही 2023 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार राज्य में पुनः स्थापित होगा। अपने बूथ में सतत मतदाताओं से सम्पर्क बनाये रखना ,उनके सुख दुख में खड़े रहना होगा। बूथ स्तर पर बूथ समिति का गठन, पन्ना प्रभारी की नियुक्ति, पेज समिति का गठन कर साइबर विस्तारक द्वारा आँन लाईन कार्य किया जा रहा है। इस अवसर योगेश्वरी साहू उपाध्यक्ष मध्य मण्डल पाटन एवं जनपद सदस्य पाटन, बूथ अध्यक्ष भजनलाल साहू, मोहन लाल साहू, संतराम साहू, चतुर साहू, उत्तम साहू एवं कार्यकताओं की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुआ।