ट्रस्ट के सदस्यों ने बचाई बछड़े की जान



अर्जुनी। भारत माता सेवा संस्था अपने व्यापक उद्देश्यों के साथ निरंतर शिक्षा, स्वास्थ्य ,पर्यावरण, स्वच्छता तथा गौमाता की रक्षा जैसे कार्यों को  संपादित कर सेवा कार्य की निरंतरता के साथ आगे बढ़ रहा है।
सेवा के इस क्रम में एक कड़ी और जुड़ गया जब ग्राम कोकड़ी में  5-7 कुत्तों द्वारा एक बछड़े को लगातार नोच कर लहुलुहान व घायल कर दिया गया। दर्द से छटपटाते बछड़े को देखते हुए  मौके पर ट्रस्ट के सदस्य रोजगार सहायक भूपेंद्र घृतलहरे पंहुचे और बछड़े की गंभीर स्थिति को देखकर भारत माता सेवा संस्था के अध्यक्ष टेसूलाल धुरंधर को मामले से अवगत कराते हुए आवश्यक मार्गदर्शन लेकर पशु-चिकित्सक डॉ केशव साहू  को सूचित किया। इस दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच अभिषेक घृतलहरे,सौरभ वर्मा,सत्यम रजक,छोटू,अभीनीत जायसवाल,पुरूषोत्तम ध्रुव , धनंजय वर्मा (पिपराही),हेमू(दशरमा)आदि युवा साथी भी मौके पर पंहुच गए। और सदस्यों ने  मिलकर बछड़े की प्राथमिक उपचार कराके एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाया और बछड़े की जान बचाई। ट्रस्ट के अध्यक्ष धुरंधर  ने गौ सेवा करते हुए बछड़े की जान बचाने में सहायक सभी युवाओं व डां साहू को भारत माता सेवा ट्रस्ट की ओर से साधुवाद दिया है।