मर्रा के पास लूट का शिकार हुआ अधेड़, बैंक से पैसा निकालकर साइकिल से घर जा रहा था, इस तरह घटना को दिया अंजाम

पाटन। ग्राम मर्रा के एक व्यक्ति दिनदहाड़े लूट का शिकार हो गया। दो बाइक सवार युवक ग्राम मर्रा निवासी उमेन्द्र पन्ना से पहले मारपीट किया उसके बाद उनके पास थैला में रखें 1 लाख 30 हजार को लूट कर ले भागा। खबर लिखे जाने तक पुलिस पीड़ित से पूरी जानकारी ले रही है।

जानकारी के मुताबिक उतई थाना क्षेत्र में ग्राम मर्रा निवासी उमेन्द्र पन्ना लूट का शिकार हो गया। उक्त व्यक्ति भिलाई के इलाहाबाद बैंक से 1 लाख 30 हजार निकालकर अपने साइकिल से ग्राम मर्रा जा रहा था। तभी गाड़ाडीह से मर्रा के मध्य धान खरीदी केंद्र के पास दो युवक बाइक में आय और पहले से पीड़ित से मारपीट किया। उसके बाद उसके थैले में रखे 1 लाख 30 हजार रुपये लेकर भाग गए। दिन दहाड़े इस तरह से हुई लूट से क्षेत्र में।काफी दहशत है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि उक्त दोनों युवक शुरू से ही पीड़ित का पीछा कर रहा होगा। सुनसान देखकर घटना को अंजाम दिया होगा।।