पाटन के कापसी में अधेड़ की हत्या, बेदर्दी से किया है हमला, लिंग भी काट दिया, अमलेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची, कातिल का सुराग लगाने में जुटी पुलिस,

बलराम यादव

पाटन। पाटन ब्लॉक के ग्राम कापसी में बीती रात एक 42 वर्षीय अधेड़ की अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी है। जिस समय घटना हुई है उस समय मृतक के 30 वर्षीय लकड़ी भी घर मे थी। लेकिन वह अभी घटना के बाद काफी डरे हुवे है। किसी को कुछ बता नही पा रही है। अमलेश्वर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम कापसी (झीट) में सुबह गाँव के ही 42 वर्षीय आंनद सोनवानी का खून से लतपथ घर मे मिला। वो अपने कमरे में ही थे। अज्ञात हमलावर ने आनंद पर काफी बेदर्दी से हमला किया है। लेकिन घटना स्थल पर कोई भी हथियार भी नही दिख रहा है। आंनद ने गला रेत का हत्या किया है। इसके अलावा उसके लिंग को भी काटने का प्रयास किया गया। उसका अंडकोष बाहर निकल गया है। फिरहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। मृतक के घर के सामने काफी भीड़ लगी हुई है।