पाटन। दुर्ग पाटन स्टेट हाईवे पर ग्राम सेलूद से गौड पेंडरी के मध्य मशरूम उत्पादन केंद्र के पास बने मिडिल कट को लोक निर्माण विभाग के द्वारा बंद किया गया था लेकिन खदान संचालकों के द्वारा शॉर्टकट का रास्ता बनाने के लिए इस मिडिल कट को बार-बार तोड़ दिया जा रहा है। इससे इस स्थान पर दुर्घटना बढ़ा रही है। बता दे कि इस स्थान पर सड़क दुर्घटना से एक व्यक्ति का भी मौत हो चुकी है। वहीं बुधवार को दोपहर को करीब एक कॉलेज के छात्र बुरी तरह इसी स्थान पर सड़क दुर्घटना से घायल हो गया। मिडिल कट पर अचानक से बड़े वाहन आ जाते हैं जिससे कि स्पीड पर चल रहे वाहन चालक अनियंत्रित हो जाते हैं। बता दे की बढ़ती सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए जो मिडिल कार्ड बनाए गए थे उसे लोहे के गार्डर गड़ाकर करके बंद किया गया है। लेकिन कहीं कहीं पर मिडिल कट को तोड़कर रास्ता बनाया जा रहा है। जिससे की दुर्घटनाएं होने लगी है । गोड पेंडरी में मशरूम उत्पादन केंद्र के पास मिडिल कट को दो-तीन बार बनाया गया और उसे कुछ लोगों के द्वारा तोड़ दिया गया है कल ही की घटना है दोपहर को मिडिल कार्ड पर अचानक से हाईव आ गई जो क्रॉस कर रहा था वहीं सड़क पर तेज रफ्तार से चल रहे बाइक सवार सीधे ट्रक पर जा टकराया। वे रूप से घायल भी हो गए थे। मिडिल कार्ड को तोड़े जाने से दुर्घटनाएं बढ़ रही है इसे बंद किया जाना सड़क सुरक्षा के दृष्टि से उपयोगी होगा।







