भिलाई।अंजोरा चौकी क्षेत्र के रसमड़ा से नदी रोड पर रविवार की रात स्कूटी से घूमने निकले युवक- युवती से चार बदमाशों ने मारपीट कर लूटपाट की। चारों एक ही बाइक पर सवार थे। उन्होंने गाड़ी से चलते हुए पीड़ितों को डंडे से मारा, जिससे वे अनियंत्रित होकर गिर गए तो आरोपितों ने मारपीट कर उनकी स्कूटी लूट ली। घटना की शिकायत पर अंजोरा पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ लूट की धारा के तहत प्राथमिकी कर उनकी पतासाजी शुरू की है।
पुलिस ने बताया कि शीतला पारा रमसड़ा निवासी नितिन कुमार साहू (22) रविवार की रात को करीब नौ बजे ग्राम खपरी निवासी गर्लफ्रेंड के साथ घूमने निकला था। दोनों रसमड़ा से नदी रोड वाले रास्ते से आ रहे थे। रास्ता काफी सुनसान था। रास्ते में एक बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें देखा और चलती गाड़ी से नितिन को डंडे सेव मारा, जिससे वह और उसकी गर्लफ्रेंड नीचे गिर गए।

इसके बाद चारों आरोपितों ने दोनों पीड़ितों से मारपीट की और उनकी स्कूटी लूटकर फरार हो गए। पीड़ितों ने वहीं से डायल 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपितों की पतासाजी शुरू की। अंजोरा पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
साभार नईदुनिया