जशपुर। इस वर्ष समय से पहले ही कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। सोमवार की सुबह का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंच गई। वहीं सुबह के वक्त शहर सहित जिले के पहाड़ी इलाकों में धुंध के कारण ठिठुरन ज्यादा महसूस हुई।
खाली जमीन पर कोहरे की सफेद परत ऐसी दिख रही थी, जैसे बादल खेतों में उतर आए हों। तापमान गिरने की वजह से अब लोगों को सुबह-शाम ठंड से कंपकंपी छूट रही है। राहत पाने के लिए लोगों काे मोटे गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। रातें रजाई के भीतर कट रही है और सुबह जल्दी उठना, अब सबसे लिए मुश्किल हो रहा है।

आगे तापमान में और आएगी गिरावट – जिस तरह से तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इस वर्ष 15 नवंबर के बाद से से ही ओस के बूंदों के जमने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। रविवार को पहाड़ी इलाके का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री, सोमवार को 11 डिग्री पर रहा।