

कोंडागांव/बड़ेडोंगर । स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के साथ मिलकर 16 अप्रैल से 22 अप्रैल 2022 तक आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयुष्मान भारत- स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्रों की चौथी वर्षगांठ मना रहा है। पूरे देश में इस उत्सव को बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया जा रहा है। जिसमें मंत्री विधायक व स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति भी स्वास्थ्य मेले में पहुंचकर सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में आयुष्मान भारत- स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्रों के महत्व के बारे में जनता में जागरूकता पैदा किया जा रहा हैं।
इसी कड़ी में विकासखंड फरसगांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ेडोंगर में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय विधायक संतराम नेताम बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के बारे में लोगो को जानकारी दी।
मौके पर सीएमओ डॉ एल जुर्री द्वारा जनरल मेडिसिन, मातृत्व स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार कल्याण काउंसिलिंग, आईईसी-स्वास्थ्य एवं कल्याण संबंधी, मोतियाबिंद जांच, नेत्र परीक्षण, नाक, कान, गला जांच की भी जानकारी दी। इस दौरान आयुष्मान भारत कार्ड जारी किया गया।
स्वास्थ्य मेला में विभागवार विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। जिसमें डिजिटल स्वास्थ्य आईडी निर्माण, एनसीडी स्क्रीनिंग, आयुष्मान भारत कार्ड जारी करना, जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिक्षा, बुनियादी स्वास्थ्य सेवायें, टेलीकसल्टेशन एवं रेफरल तथा समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का स्टॉल लगाए गए। मौके पर 860 लोगो का जांच की गई।
इस दौरान मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष शीश कुमारी चनाप, जिला सदस्य शिवलाल मंडावी, विजय लांडगे, सरपंच विद्यासागर नायक, मानसाय निषाद बुधमन दीवान, जयलाल नाग, हुकुम सेठ्ठी, सहित बीपीएम चेतन चौहान, डॉ अजय जायसवाल डॉ बनपेला, सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे।






