पंडरिया-ब्लाक के ग्राम डोमसरा में पंडरिया विधायक भावना बोहरा सोमवार को स्वर्गीय सुकूराम निषाद के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुई।उनके निवास में उपस्थित होकर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की तथा परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।जिसके पश्चात डोमसरा भाजपा के पूर्व बूथ अध्यक्ष के घर जाकर जदुराम का हाल-चाल पूछा तथा सरजू जायसवाल के घर जाकर उनके परिवार वालों से मुलाकात कर उनकी पत्नी की आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि,ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।







