रात में टहल रही युवती का मोबाइल छीन भागे, पाटन थाना क्षेत्र का मामला


पाटन।  पाटन में लगातार आपराधिक गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। बीते 26 जनवरी को रात 8.30 बजे रास्ते में चल रही दो किशोरी बालिका से एक्टिवा सवार तीन लोगों मोबाइल छीनकर भाग गए। युवतियों के विरोध करने पर उन्हें चाकू दिखाकर धमकाया भी। रिपोर्ट के बाद अब पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि बेलाहिपार मुख्य मार्ग खाद गोदाम के सामने दो सहेलियों खाना खाने के बाद सड़क में टहल रही थी। तभी एक गाड़ी में 3 सवारी बैठे युवक आए और मोबाईल लूट ली।