पाटन। पाटन ब्लॉक के ग्राम बठेना में वहां के कुछ युवकों के द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान के सेल्समैन को दुकान में ही ताला लगाकर बंधक बनाने का मामला सामने आया है। जिससे कि सेल्समैन काफी दशहत में है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि पुलिस ने नहीं की है।
सूत्रों से जानकारी के मुताबिक आज दोपहर को राशन दुकान में 100 से 200 ग्राम चांवल कम देने चर्चा कुछ हितग्राही ने शुरू किया। इसे लेकर वही के कुछ युवक राशन दुकान के पास जाकर पहले तो खूब हल्ला किया। वही इसकी शिकायत एसडीएम से भी करने की बात कही जा रही थी। लेकिन भी सूत्रों से ज्ञात हुआ कि दुकान के सेल्समैन को ही दुकान के अंदर बंद कर बाहर से ताला लगा दिया है। पाटन पुलिस को घटना की खबर मिलते ही बठेना के लिए रवाना हो गए है।








