दरबार मोखली मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक एवं तिरंगा यात्रा अभियान की तैयारी बैठक सम्पन्न हुआ


पाटन। भारतीय जनता पार्टी दरबार मोखली मंडल की संगठनात्मक बैठक आज दरबार मोख़ली विश्राम गृह में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, हर घर तिरंगा–तिरंगा यात्रा, श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
प्रदेश मंत्री श्री जितेंद्र वर्मा,जिला महामंत्री श्री दिलीप साहू एवं तिरंगा यात्रा जिला टोली सदस्य श्री राजू निषाद ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए हर घर तिरंगा–तिरंगा यात्रा एवं श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान की विस्तार से रूपरेखा को साझा किया तथा मंडल में तिरंगा यात्रा एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आग्रह किया।
मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू ने सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी के साथ तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
संचालन मंडल महामंत्री डॉ.सुरेश साहू ने किया एवं मंडल प्रभारी श्रीमति दिव्या कलिहारी ने कार्यक्रम का आभार एवं समापन किया।
बैठक में मंडल पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह-संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।