पाटन। भारतीय जनता युवा मोर्चा पाटन मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक मंडल अध्यक्ष श्री कुणाल वर्मा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन विस्तार को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से “वन बूथ – 10 यूथ” अभियान को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कुणाल वर्मा ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए समर्पण, अनुशासन एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की महत्वपूर्ण शक्ति है और युवाओं की सहभागिता से संगठन को प्रत्येक बूथ तक मजबूत बनाया जाएगा। बैठक में मंडल महामंत्री आर्यन देवांगन एवं तनमय दुरंदर, कोषाध्यक्ष विवेक चंद्राकर, मंडल उपाध्यक्ष नितिश यादव, शुभम सोनवानी एवं निलेश साहू, मंत्री दीपेश साहू एवं गौरव वर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी गौरव वर्मा, प्रचार-प्रसार मंत्री तमाशे वर्मा, तथा गीतेश पटेल, राजा साहू, श्रेयांस वर्मा एवं भगवती चरण सहित युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, युवाओं को साथ लेकर चलने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।







