माँ नहा रही थी, कलयुगी बेटे ने बाथरूम में ही माँ पर किया सब्बल से वार, घटना में ही महिला की मौत, पाटन थाना के इस गाव का मामला

बलराम यादव

पाटन। पाटन थाना के ग्राम दैमार में एक कलयुगी बेटे ने अपने माँ को ही मौत के घाट उतार दिया। घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। पाटन पुलिस मर्ग कार्यम कर लिया है। आरोपी भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम दैमार में रहने वाली शांति बाई कोसरे पति स्वर्गीय समय लाल उम्र 60 वर्ष का आज उसके ही लड़के ने सब्बल से वार कर हत्या कर दी।

आरोपी सतीश कोसरे उम्र 35 वर्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि सतीश ने अपने माँ की हत्या कर दी।

आरोपी पुलिस के गिरफ्त में।