कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आंदोलन चौथे दिन भी जारी रही।आज जिला मुख्यालय की रैली में होंगे शामिल

पंडरिया-कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के आंदोलन चौथे दिन भी जारी रहा है।आंदोलन के चौथे दिवस बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह ठाकुर,नगर पंचायत उपाध्यक्ष विशाल शर्मा,सांसद प्रतिनिधि नवल पांडेय,संजय सोनी,महामंत्री रविश सिंह,योगेश शर्मा,पार्षद अनुराग सिंह ठाकुर ने धरना में उपस्थित होकर समर्थन प्रदान किया।उन्होंने भूपेश सरकार से केंद्र के समान मंहगाई भत्ता व गृह भाड़ा देने की मांग करते हुए कहा कि भूपेश सरकार द्वारा कर्मचारी -अधिकारी का शोषण किया जा रहा है।मंहगाई के साथ कर्मचारियों को मंहगाई भत्ता बढ़ाया जाता है।मंहगाई भत्ता कर्मचारियों का अधिकार है।राजनैतिक दलों के अलावा सभी वर्ग से कर्मचारियों को समर्थन मिल रहा है।धरना कार्यक्रम को कर्मचारी नेताओं ने भी संबोधित किया।फेडरेशन के अध्यक्ष प्रफुल्ल बिसेन ने कहा कि भूपेश सरकार मंहगाई भत्ता नहीं बढ़ा रही है।जबकी अपने वेतन भत्ते में लगातार वृद्धि कर रहे हैं।उन्होने कहा कि कर्मचारियों के लिए भी मंहगाई बढ़ी है।लेकिन कर्मचारियों की लगातार उपेक्षा की जा रही है।आंदोलन के चौथे दिन कर्मचारियों द्वारा लोरमी मार्ग पर एक पौधा रोपित किया गया।

*जिला रैली में होंगे शामिल*-ब्लाक के समस्त कर्मचारी अधिकारी आज जिला स्तर आंदोलन में शामिल होंगे।फेडरेशन के उपाध्यक्ष मोहन सिंह राजपूत ने बताया आंदोलन के पांचवे दिन शुक्रवार को जिला स्तर पर रैली आयोजित की गई है।जिसमे जिले के समस्त कर्मचारी अधिकारी शामिल होंगे।ब्लाक के समस्त कर्मचारी अधिकारी से रैली में शामिल होने की अपील की गई है।