गोपनीय सैनिक की रस्सी से गला घोंटकर की हत्या, दूसरे घटना में गला रेत कर नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, बीजापुर की घटना

नितिन रोकडे

बीजापुर –/ गोपनीय सैनिक की हत्या. बीती रात करीब 12 बजे रस्सी से गला घोंटकर की गई है हत्या. गोपनीय सैनिक का नाम लक्ष्मण पोट्टम. कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल के नजदीक किराए के कमरे में रहता था लक्ष्मण. कमरे में ही वारदात को दिया गया हैं अंजाम. हत्या के कारण और आरोपी भी अज्ञात. मामला पंजीबद्ध कर मामले की जांच में जुटी पुलिस. SP आंजनेय वार्ष्णेय ने दी जानकारी.

वही दूसरे घटना में .गला रेत कर नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या. 8 अगस्त को अपहरण कर अपने साथ ले गए थे ग्रामीण को. मृतक का नाम गोपीराम मडकाम. घटनास्थल के लिए पुलिस बल हुई रवाना. बांगापाल थानाक्षेत्र के नक्सल प्रभावित कवरगांव में दिया वारदात को अंजाम. SP आंजनेय वार्षनेय ने की घटना की पुष्टि.